फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, deadbody rohru, pwd chokidar,

Rampur Bushahar News: रोहडू़ में खंभे से लटका मिला लोक निर्माण विभाग के चौकीदार का शव

Sat, 06 Apr 2024 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़- चिड़गांव मार्ग के समीप लोक निर्माण विभाग की वर्कशाप के बाहर की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाजार में रोहडू़- चिड़गांव मार्ग के समीप लोक निर्माण विभाग की वर्कशाप के बाहर एक व्यक्ति का शव सोलर लाइट के खंभे से लटका मिला है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश निवासी गांव डिस्वाणी तहसील चिड़गांव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश लोक निर्माण विभाग यांत्रिकी कार्यशाला रोहड़ू में बतौर चौकीदार तैनात थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार सुबह यहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने एक कपडे़ के साथ कार्यशाला के बाहर लगी सोलर लाइट के खंभे में एक व्यक्ति को लटका देखा। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस और विभाग के कर्मचारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खंभे से उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। साथ ही परिजनों को भी इस बारे में सूचित हयया गया। पुलिस के सामने परिजनों की ओर से किसी प्रकार का शक नहीं जताया गया है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पता चल जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed