फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dc shimla, visited, strong room, rampur,

मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी करें लोग : अनुपम

Mon, 29 Apr 2024 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने रामपुर में स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, रामपुर, दत्तनगर और नीरथ सहित अन्य मतदान केंद्रों में लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप रामपुर पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी भी मौजूद रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में स्थापित मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान और मतगणना के दौरान बिजली, पानी और शौचालय का प्रबंध दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे मतदान और मतगणना के दौरान मतदाताओं और कर्मचारियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षा कर्मियों के ठहरने और मतगणना के समय कर्मचारियों को ठहराने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद साारी ईवीएम मशीनें सुरक्षा घेरे में ही लाई जाए, जो पोलिंग स्टेशन दूर हैं, वहां से ईवीएम मशीन निर्वाचन विभाग की ओ से अधिकृत वाहनों में ही लाया जाए। इसमें जीपीएस सिस्टम लगा होना अनिवार्य है। उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारी रामपुर को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र में सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें और लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत करें। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर, राजकीय उच्च पाठशाला नीरथ, देवनगर, जराशी में स्थापित मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और बीएलओ अधिकारियों से समीक्षा रिपोर्ट ली। उन्होंने स्कूलों में मिड-डे मील के तहत मिलने वाले खाने का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि एक जून को अपने अभिभावकों को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने सोमवार सुबह 7:30 बजे राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा और तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और चुनाव संबंधित विभिन्न मामलों पर गहनता से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed