{"_id":"64a9a0a590a93586b10a2a2e","slug":"rampur-news-dc-kullu-visited-nirmand-panchyat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2385-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने निरमंड की विभिन्न पंचायतों में विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने निरमंड की विभिन्न पंचायतों में विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपायुक्त कुल्लू ने शनिवार को निरमंड उपमंडल की दूरदराज पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस दौरान ग्राम पंचायत नोर, शिल्ली और दुरह का दौरा किया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पंचायत प्रधानों और कार्यान्वयन एजेंसियों को कार्य करते समय निर्धारित मापदंडों को पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य समय पर पूरा करें, जिससे लाभार्थियों को इन कार्यों से लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी से जहां लागत में बढ़ोतरी होती है, वहीं लोगों को इन विकास कार्यों का लाभ भी विलंब से मिलता है।
उन्होंने कार्य समाप्त होने पर संबंधित विभाग को उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपयोगिता पत्र जमा न होने के वजह से नया बजट मिलने में कठिनाई आती हैं। आशुतोष गर्ग ने ग्राम पंचायत नोर के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किए जा रहे डंगे के कार्य और नोर पंचायत में नवनिर्मितअतिरिक्त भवन व पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी हासिल की और बच्चों को ओर अधिक परिश्रम करने को कहा । बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने को भी प्रेरित किया। उन्होंने शलाट में बारिश से सड़क को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत नोर के प्रधान काहन चंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा उपायुक्त ने ग्राम पंचायत शिल्ली में राजकीय उच्च पाठशाला शारवी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गत वर्ष बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई कुलह-सुनारा-शनई, पजेऊ-बडी-कुनश और ग्राम पंचायत दुरह के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुरह अतिरिक्त भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के पुराने स्कूल भवन में बिजली न होने पर चिंता व्यक्त की और स्कूल प्रबंधन को शीघ्र बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को विद्यालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग से शौचालय निर्माण के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी निरमंड मरीकिना देवी, पंचायत प्रधान, उपप्रधान पंचायत सदस्य विभिन्न स्कूलों के एसएमसी अध्यक्ष, स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित थे।