{"_id":"65118661558a66fe3b044684","slug":"rampur-news-crime-news-one-person-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-5963-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में 10.70 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में 10.70 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल के अंतर्गत क्यारी-कोटखाई मार्ग पर पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम पुलिस की टीम क्यारी-कोटखाई मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान सड़क पर चलता हुआ एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान विवेक चौहान (23) निवासी मदनगिरी फेस-2 साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले के तार ठियोग में 22 सितंबर को चिट्टे के साथ पकड़ी गई लड़की के मामले से भी जुड़ रहे हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। पुलिस की टीम नशे में संलिप्त लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है।