फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, citu, protest, sjvn,

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर मजदूरों ने एसजेवीएन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
rampur news, citu, protest, sjvn,
सीटू के बैनर तले मजदूर यूनियन नाथपा झाकडी परियोजना स्थल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम की परियोजनाएं 1,500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी, 412 मेगावाट रामपुर और 210 मेगावाट लुहरी में मजदूरों ने वीरवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रकट किया।
विज्ञापन



हड़ताल को संबोधित करते हुए सीटू अखिल भारतीय सचिव डाॅ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, राज्य महासचिव प्रेम गौतम, जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर और सचिव अमित सहित अन्य मजदूर नेताओं ने कहा कि 412 मेगावाट रामपुर और 1,500 मेगावाट के मजदूरों द्वारा प्रबंधन को मांगपत्र दिया है लेकिन अभी तक कंपनी ने पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


इसके कारण मजदूरों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। एसजेवीएनएल प्रबंधन ने समस्याओं का निदान करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है और लगातार मजदूर विरोधी रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के नेताओं ने प्रबंधन को चेताया कि अगर उनकी मांगों पर बातचीत करके निष्कर्ष नहीं निकला तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसके साथ में शिमला में मुख्य कार्यालय की घेराबंदी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed