{"_id":"65d2117745f1943a5402c0c3","slug":"rampur-news-chopal-two-thousands-plant-distroy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-112369-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जम्मू कश्मीर के वाहन से उद्यान विभाग ने पकड़ी दो हजार सेब की अप्रमाणित पौध, जलाकर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जम्मू कश्मीर के वाहन से उद्यान विभाग ने पकड़ी दो हजार सेब की अप्रमाणित पौध, जलाकर किया नष्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उद्यान विभाग ने सेब के अप्रमाणित पौधे बेचकर बागवानों को चूना लगाने वाले अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ये कारोबारी हर साल बागवानों को घटिया पौधे बेचकर लाखों रुपये का चूना लगाते हैं। बागवानों को इसका पता दो से तीन साल के बाद पौधे बड़े होने पर पर चलता है जब उनकी मेहनत और पैसा बर्बाद हो जाता है। विभाग ने बीते दिन कश्मीर से लाई गई सेब की पौध की खेप पकड़कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार एक गाड़ी नंबर जेके-18 डी 3310 चौपाल थाना के समीप से गुजर रही थी। इस दौरान एसएचओ चौपाल शिव कुमार ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो इसमें सेब के पौधे पाए गए। चालक नासिर अहमद गाड़ी में रखे पौधों से संबंधित किसी पंजीकृत नर्सरी के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने इसकी सूचना बागवानी विभाग चौपाल को दी। बागवानी विकास अधिकारी चौपाल श्याम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लदे करीब दो हजार पौधों को कब्जे में लेकर उन्हें हिमाचल प्रदेश पौधशाला अधिनियम 2015 के तहत कार्रवाई करते हुए जलाकर नष्ट कर दिया है। यह अप्रमाणित पौधे चौपाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे। श्याम शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर से एक ऐसे अदृश्य कीट का फैलना शुरू हुआ है, जिससे हमारी बागवानी को बड़ा नुकसान हो सकता है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग जम्मू कश्मीर से लाए जा रहे पौधों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि पंजीकृत नर्सरी और बागवानी विभाग से ही पौधें लें।