फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopal, news, water, crisis,

Rampur Bushahar News: चिवना-बदलावग में गहराया पेयजल संकट

Tue, 12 Dec 2023 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व बनी योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

लोग बोले, बिना पेयजल लाइन बिछाए पास कर दी योजना, अब नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत ननाहर के ग्राम चिवना-बदलावग के लोग पिछले पंद्रह दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों के मुताबिक एक वर्ष पूर्व मुख्य स्रोत बजावण से अनुसूचित जाति बस्ती चिवना बदलावग के लिए पेयजल योजना का कार्य किया गया है। कागजों में योजना को पास भी कर दिया लेकिन ग्रामीणों के घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। ग्रामीण दीपराम, बलदेव सिंह, केवल राम, ध्यान सिंह, सोहन सिंह, पदम सिंह सुषमा देवी और माणकी देवी ने बताया कि कई बार जल शक्ति विभाग और योजना का निर्माण करने वाले ठेकेदार से संपर्क कर चुके हैं लेकिन पेयजल आपूर्ति के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पेयजल योजना के लिए पाइपलाइन की नहीं बिछाई गई है और कागजों में योजना को पास कर दिया गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोग पीने के पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इस गांव में करीब 15 घर हैं और यहां रहने वाले परिवार पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार जल आपूर्ति बहाल करने के लिए आग्रह किया जा चुका है लेकिन लोगों को आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिल रहा है। परिणामस्वरूप गांव के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
कोट्स
मामला मेरे ध्यान में नहीं है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी और ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
कंवर सिंह चौहान, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed