{"_id":"64b036c0206c9387a2098c8c","slug":"rampur-news-chopal-car-crush-mud-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2621-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक सुरक्षित निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक सुरक्षित निकला
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। शिमला से नेरवा जा रही एक निजी कार बुधवार देर रात को भूस्खलन की चपेट में आ गई। हामलटी खड्ड के किनारे भूस्खलन होने से वाहन मलबे में दब गया।
गनीमत रही कि कार चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हो गए। कार के मालिक अजीमोदीन ने बताया कि वह कार में अकेले शिमला से नेरवा आ रहे थे। इस दौरान धबास से कुछ दूर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप भूस्खलन होने से उनकी गाड़ी दलदल में फंस गई। खतरे को भांपते हुए अजीमोदीन गाड़ी छोड़कर धबास की तरफ सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए।
करीब पंद्रह मिनट के बाद भूस्खलन के मलबे के पेड़ की चपेट में आकर गाड़ी करीब दो सौ फीट नीचे हामलटी खड्ड के किनारे मलबे में दब गई। गनीमत रही कि अजीमो ने समय पर खतरे को भांपकर गाड़ी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी है।