{"_id":"655df0e519b741e24b002577","slug":"rampur-news-chitta-three-arrested-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-8504-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव में चिट्टे के साथ धरे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव में चिट्टे के साथ धरे तीन युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत पुलिस ने दो मामलों में तीन युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस चौकी जांगला की टीम हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में सोमवार देररात गश्त कर रही थी। इस बीच मांदली में पुलिस की टीम ने शक के आधार पर युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक से 3.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राजीव गांव सुंधा, चिड़गांव के रूप में में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस की टीम चिड़गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान युवकों से 2.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान जितेंद्र और विवेक निवासी चिड़गांव के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू रवि नेगी ने बताया कि युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम नशे में संलिप्त लोगों की धरपकड़ में लगी हुई है।