{"_id":"650dda9620e6d9be5a04fe76","slug":"rampur-news-chaberi-road-closed-from-two-month-due-to-landside-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-5823-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो महीने से रोहड़ू-चेबड़ी सड़क पर बस सेवा बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो महीने से रोहड़ू-चेबड़ी सड़क पर बस सेवा बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की झड़ग पंचायत के तहत चेबड़ी संपर्क मार्ग पर दो महीने से बस सेवा बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के वार्ड सदस्य ने लोक निर्माण मंत्री से आग्रह किया कि मार्ग को बड़े वाहनोंं के लिए जल्द बहाल किया जाए।
वार्ड सदस्य बृजलाल शर्मा ने बताया कि पिछले दो महीने से मार्ग बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क अभी तक केवल छोटे वाहनों के लिए खुल सकी है। बस सेवा के शुरू नहीं होने से लोगों को घर तक का टैक्सियों में आवाजाही करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क जुब्बल-कोटखाई और रोहडू दो विधानसभा क्षेत्र के गांव को जोड़ती है। उन्होंने सरकार से मांग कि सड़क को बस के योग्य शीघ्र दुरुस्त किया जाए, जिससे जनता को बस सुविधा उपलब्ध हो सके।