फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, center, school, farewell, program,

Rampur Bushahar News: श्रुति मिस, आर्यन को चुना मिस्टर फेयरवेल

Thu, 15 Feb 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ ने की बारहवीं कक्षा के छात्रों को दी विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ ( किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ के बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने विदाई और आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संजीव राणा ने दीप प्रज्ज्वलन से की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों ने किन्नौरी,पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए विद्यालय में की यादें साझा की। समारोह में आर्यन को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल श्रुति को चुना गया। मिस्टर पारंपरिक पोशाक कृष्ण कांत नेगी और सुश्री पारंपरिक पोशाक कोमल नेगी को चुना गया। विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वचन समारोह के दौरान पीजीटी इतिहास त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सौ प्रतिशत योगदान देने की बात कही। विद्यालय प्राचार्य संजीव राणा ने बारहवीं कक्षा के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed