{"_id":"64c93f689ab64c64580ae997","slug":"rampur-news-cabinet-minister-jagat-singh-negi-visited-rampur-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3526-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की ली क्लास
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का समय पर आकलन न करने पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और पटवारियों की खूब क्लास ली।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देर शाम मंगलवार तक नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट पेश करें। इसके साथ ही प्रभावित लोगों को जल्द से राहत राशि एकमुश्त जारी की जाए। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी सोमवार रात को रुकने के बाद सुबह 9:30 बजे झाकड़ी से निकले। इस दौरान उन्होंने एनएच -5 ब्रौनी खड्ड सहित कल्याणपुर, पंचायत क्षेत्र रचोली का विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पैदल जाकर क्षतिग्रस्त मकानों और रास्तों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नुकसान वाले क्षेत्रों की जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रामपुर में जिन लोगों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें फौरी राहत के रूप में राशि विभाग ने दे दी है लेकिन यह राशि उनके लिए काफी नहीं है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को फौरी राहत की राशि जल्द एकमुश्त दी जाए। उन्होंने कहा कि एनएच -5 ब्रौनी खड्ड की समस्या आज का मामला नहीं है।
विज्ञापन
यह कई सालों से चल रहा है। हर साल बरसात के समय में ब्रौनी खड्ड में सड़क धंसने से एनएच बंद हो जाता है। इस बार प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन के तहत पूरी जांच करके डीपीआर बनाकर एनएच को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर के रचोली पंचायत, वन विभाग कॉलोनी और कल्याणपुर वार्ड में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
इस मौके पर रामपुर के विधायक रामपुर नंदलाल, एसडीएम निशांत तोमर, डीएसपी शिवानी महला, एसई लोक निर्माण विभाग पासंग नेगी, एक्सईन लोक निर्माण विभाग रजनीश बहल, एक्सईएन जलशक्ति विभाग आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड कुक्कू शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।