{"_id":"6643a8153db6a5afbe07b7cd","slug":"rampur-news-birshi-fare-dansa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-115956-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तेरे जुतू रै जलारा निरमंडा री बामणियें पर थिरके डंसा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तेरे जुतू रै जलारा निरमंडा री बामणियें पर थिरके डंसा के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम मंदिर परिसर डंसा में मंगलवार को बिरशी मेला धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और युवाओं ने जमकर नाटी डाली। कार्यक्रम में मंच का संचालन विजय शर्मा ने किया। विनेश जोशी, रोमन मोदी और विजय शर्मा ने तेरे जुतू रै जलारा निरमंडा री बामणियें, पता बान रा हो, मेरी गांगिये, रोहड़ू मेला कै जाणा, साहिबा री बीबिये, देवा चालो चतराखंडा और देवीधार रे मेड सहित अन्य गीत गाकर समां बांधा।
मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और लोकगीतों पर लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम में घनश्याम चांद पूर्व सेवानिवृत्त निदेशक एवं हिमाचल लाइफ केयर फाउंडेशन ने बतौर मुख्यातिथि, एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा विशिष्ट अतिथि और सरकारी ठेकेदार लेख राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परशुराम नाटक और सांस्कृतिक क्लब के प्रधान प्रदीप शर्मा और अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया। मेले का संचालन नाटक क्लब एवं परशुराम मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।
मेले में रसाकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला मंडल डंसा ने पनोली को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, नाटक क्लब के प्रधान प्रदीप, उपप्रधान गोविंद कायथ, दिनेश शर्मा, गौरी दत्त नेगी, दुर्गा दत्त शर्मा, रूप दास, सनी शर्मा, होरी लाल शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।