फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bear attacked, cow, kanrnagla village,

Rampur Bushahar News: कलमोग में भालू ने दो गायों और एक बछड़ी को मारा

Tue, 22 Aug 2023 09:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र में बीते दिनों जहां तेंदुए के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए थे, वहीं अब क्षेत्र की करांगला पंचायत में मादा भालू ने अपना कहर बरपाया है। बीते सोमवार रात एक भालू ने दो गायों और एक बछड़ी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से भालू के दिखने पर शोर मचाने, पटाखे जलाने और सुबह व शाम के समय जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है। इस घटना में पंचायत करांगला के कलमोग गांव निवासी देवी लाल पुत्र फागनू राम की दो गायों और एक बछड़ी की मौत हो गई है। इससे पांच दिन पहले भी भालू ने प्रकाश चंद पुत्र रूप दास की गाय को गोशाला में घुसकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जिसकी कुछ दिन के बाद मौत हो गई। क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालत यह है कि लोगों का सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलना और खेतों में जाना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीण खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, काकू राम, भूपेंद्र सिंह, राकेश और नरेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भालू के आतंक से उन्हें डर के साये में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरे स्थापित करने और भालू को रिहायशी क्षेत्र से दूर खदेड़ने की मांग की है। वन विभाग रामपुर के डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि संबंधित वन रक्षक और आरओ को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और भालू को भगाने के लिए शोर मचाने और पटाखे जलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed