{"_id":"64e78c28c519496ad6034365","slug":"rampur-news-badho-fair-sports-turnament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-4491-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में वॉलीबाल, रस्साकशी और कबड्डी में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में वॉलीबाल, रस्साकशी और कबड्डी में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब 12 भादो मेले पर ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष रस्साकशी, वॉलीबाल और कबड्डी सहित अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
वीरवार को महिला मंडलों ने हिमाचली लोकनृत्य के साथ नाटी पेशकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान लोगों को हिमाचली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें करीब 11 महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नित्थर पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद जैसी गतिविधियों से जोड़ना, खेलकूद को बढ़ावा देना और नशे जैसी बुराइयों को खत्म करना है। इस मौके पर कांग्रेस जोनल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रेम ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर और मनमोहन ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।