फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, baba saheb Ambedkar, birth anniversary,

Rampur Bushahar News: आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

Sun, 14 Apr 2024 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
झाकड़ी में अंबेडकर जयंती की रही धूम, डॉ. भीमराव ने दलितों, निर्धनों के उत्थान के लिए संविधान में दिया विशेष स्थान : गुड्डी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती झाकड़ी में धूमधाम से मनाई गई। गुड्डी भारती प्रदेश सचिव मोदी मिशन की अध्यक्षता में संस्था डॉ. भीमराव आंबेडकर रामपुर के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यातिथि गुड्डी भारती ने कहा कि बाबा साहेब एक कर्मठ ज्ञान के प्रतीक एवं समाज के मार्ग दर्शक के रूप में भारतीयों के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संविधान में दलितों, निर्धनों और असहायों सहित महिला सशक्तिकरण के उत्थान के लिए संविधान में विशेष स्थान दिया है। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी केवल राम बुशैहरी, पूर्व प्रदेश कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष केडी कशमीरी, अधिवक्ता यशवंत आजाद और संस्था अंबेडकर रामपुर के अध्यक्ष रोशन डोगरा ने कहा कि बाबा साहेब के दिए तीन मूलमंत्र शिक्षा, संगठित और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए संविधान में व्यवस्थित समाज हित में किए गए प्रावधानों पर उसका अनुसरण, पद चिह्नों पर चलने पर बल दिया। इस मौके पर मस्तराम, राजकुमार जोशी, देवी सिंह बुशहरी, बाबू राम कश्यप सहित अन्य महिला मंडलों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed