फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, awareness, theog, voting,

Rampur Bushahar News: मतदान को लेकर ठियोग में प्रशासन ने शुरू किया जागरुकता अभियान

Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ ठियोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत उपमंडल कार्यालय में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपमंडलाधिकारी मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इसमें 40 स्वीप अधिकारी, बीडीओ नारकंडा, तहसीलदार ठियोग, सीडीपीओ ठियोग मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को नायब तहसीलदार प्रदीप शर्मा ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया और दिशा-निर्देश जारी किए। सभी अधिकारियों को बैठक में बताया कि अपने-अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत सभी पात्र मतदाता की सूची में पुष्टि करें। आने वाले लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान को पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 18 मतदान केंद्र को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, युवक मंडल, बीएलओ सुपरवाइजर या संबंधित पंचायत सचिव के जरिये घर-घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के सभी कॉलेजों, एसडीएम कार्यालय में आरंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed