{"_id":"6596baebba8536c7d904d915","slug":"rampur-news-awareness-camp-seema-collage-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-10541-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समोली में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समोली में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
सीमा काॅलेज की रोवर-रेंजर इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्दालय सीमा ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की रोवर-रेंजर इकाई ने बुधवार को महिला मंडल समोली को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। अभियान का आयोजन निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया। इस दौरान कॉलेज के रोवर-रेंजर्स द्वारा महिलाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने की अपील की।महिलाओं को विभिन्न प्रकार के नशे और उनके हानिकारक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के नुकसानों के बारे में शिक्षित किया गया। महिलाओं को वर्कशॉप का उद्देश्य भी समझाया। इस दौरान रोवर स्काउट लीडर डाॅ. अश्वनी कुमार शर्मा, रेंजर लीडर डाॅ. रवि किरन शर्मा ने कहा कि निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह एक्टिविटी समोली में आयोजित की गई थी। युवा पीढ़ी लगातार नशे के दलदल में फंसती जा रही है। इसलिए नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल समोली के भवन में सफलतापूर्वक किया गया।