{"_id":"65d9f481444ba8d3790e1991","slug":"rampur-news-awareness-camp-aweri-bank-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-112669-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अवेरी के लोगों को बताईं बैंक की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अवेरी के लोगों को बताईं बैंक की योजनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की बायल शाखा ने बाहवा पंचायत के अवेरी गांव में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड के सौजन्य से आयोजित शिविर में सहकारी बैंक बायल शाखा ने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। शाखा प्रबंधक नारायण सिंह ठाकुर ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर जनसमूह को डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, भीम ऐप, मोबाइल बैंकिंग और बैंकों द्वारा प्रदत्त एसएमएस सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में ग्रामीणों को एटीएम और ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं से बचने के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा न करें। लोगों का केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना और बैंक की ऋण योजना जैसे कृषि, गृह, शिक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, फिशरीज और वाहन सहित अन्य ऋण योजनाओं से अवगत करवाया गया।