फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aprajita, program, amar ujala foundation.

प्रगतिशील समाज के निर्माण में महिलाएंं निभाएं अहम भूमिका : राजन

Wed, 06 Mar 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में संचिता प्रथम, सरोज द्वितीय और सीमा तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (रामपुर बुशहर)। महिलाएं सशक्त हैं लेकिन समाज की कुछ कुरीतियों ने हमारे सशक्तिकरण पर एक बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा किया है। उन कुरीतियों में सबसे ज्यादा सहभागिता खुद महिलाओं की है। यह बात निरमंड महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर वक्ता प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना अन्याय, लैंगिक पक्षपात और असमानता को दूर नहीं किया जा सकता है। प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को काम के समान अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन सामाजिक सोच उस अनुपात में नहीं बदल रही। उन्होंने कहा कि जिस दिन महिलाएं हर काम में सहभागी बन जाएंगी, उस दिन परिवार ही नहीं राष्ट्र का विकास कोई रोक नहीं सकता। जरूरत है सिर्फ सामाजिक सोच में बदलाव लाने की। इस कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रथम स्थान संचिता, सरोज दूसरा स्थान और तीसरा स्थान सीमा ने हासिल किया। मुख्यातिथि डाॅ. राजन नेगी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निरमंड कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में होने पर भी छात्रों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। इस मौके पर निरमंड कॉलेज के डाॅ. मदन, प्रो. सुरेंद्र, प्रो. राजेश, प्रो.राहुल, डाॅ. गौरव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कोट्स
महिलाओं हो हमेशा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

सुष्मिता, छात्रा
कोट्स
महिलाओं को हर क्षेत्र मेंं बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए, जिससे उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर न होना पड़े। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
संचिता, छात्रा
कोट्स
इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों का भविष्य में भी आयोजन किया जाना चाहिए।
क्रांति, छात्रा
कोट्स
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली। इस जानकारी को अन्य महिलाओं से भी साझा कर उन्हें जागरूक करने का पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन


तनु, छात्रा
कोट्स
अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में अधिकारी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हैं। साथ ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज, छात्रा
कोट्स
निरमंड कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह से मंच देना एक सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली है।


सीमा, छात्रा

अमर उजाला ने नारी सशक्तीकरण को लेकर अपराजिता कार्यक्रम के तहत अभियान शुरू किया है, जो एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
डॉ. राजन नेगी, प्राचार्य निरमंड

कोट्स

महिलाएं अपनी आत्मरक्षा का जिम्मा लें और आत्मविश्वास कायम रखें। आत्मविश्वासी बेटियां ही जीवन में अपराजिता बनती हैं। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
प्रियंका, प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed