{"_id":"65ccac3c012679faa70b0874","slug":"rampur-news-annual-function-sanarsa-schoool-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112145-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मोनिका और अक्षय को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मोनिका और अक्षय को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
सनारसा स्कूल में आयोजित सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से खूब बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आईटीबीपी 43वीं बटालियन ज्यूरी के सेनानी चंदन सिंह भंडारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने लाहौली, किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और देशभक्ति सहित अन्य गानों पर शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर लघुनाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल में वर्षभर में आयोजित शैक्षणिक, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें अक्षय और मोनिका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से पुरस्कृत किया गया। मुस्कान, अनुष्का, नितिका, श्रुति, वंशिका, मुकुल, अंशुल, पंकज, नेहा, रितिका, यशिका, सौरभ, अर्जुन, वर्षा, श्वेता, वंदना, तनिषा, समीर, पूनम, पलक, योगेश, अवंतिका, सिमरन, अरमान, प्राची, मोनिका, भूपेंद्र, सुमित, अनुराग, नीरज, जतिन, सचिन, वैभव, अक्षरा, कनिका, अंकित, पल्लवी, निखिल, शिवानी, भूमिका, गोविंद्र, भूमिका और पीयूष सहित अन्य मेधावियों को भी नवाजा गया। प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा ने कहा कि इस वर्ष सनारसा स्कूल में ही बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। अब विद्यार्थियों को परीक्षा देने के दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में रक्तदान सेवा समिति रामपुर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। इसके साथ ही 43वीं बटालियन के उपसेनानी नरेंद्र सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।