फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, Ambedkar, birth anniversary, vikramaditya singh

Rampur Bushahar News: डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 14 Apr 2024 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया याद
विज्ञापन

कहा, आंकड़ों की जानकारी जुटाकर जनसभा करे कंगना, होमवर्क की जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगाें ने बाबा साहेब के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने भीमराव बांबेडकर के चित्र पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल और रोहड़ू के विधायक एवं सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सदस्यों और महिलाओं ने भाग लिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश के हर मुद्दे को केंद्र में उठाने के लिए मंडी क्षेत्र की जनता का सहयोग और समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई अन्य काम नहीं किया। आपदा में न ही प्रदेश को कोई राहत राशि केंद्र सरकार से दिलवाने में सहयोग किया। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रदेश में स्थापित दो इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक ज्यूरी में बनाया गया है। खनेरी अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया गया। दत्तनगर में खेल छात्रावास सहित कई विकास कार्य वीरभद्र सिंह की देन हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में ओपीएस को लागू कर इतिहास बनाया गया, लेकिन भाजपा ने आज तक कर्मचारियों के नौ हजार करोड़ रुपये अभी तक प्रदेश सरकार को नहीं दिए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह उन्हें छोटा भाई मानती हैं, तो आंकड़ों की जानकारी जुटाकर ही जनसभा करें। कंगना को होमवर्क करना चाहिए। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा, एससी सेल के अध्यक्ष चुन्नी लाल, डीडी कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed