{"_id":"661a9c7fcc0807c80f07f2bc","slug":"rampur-news-accident-aani-urtu-helper-died-pickup-crush-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114640-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उरटू में पिकअप ने कुचला हेल्पर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उरटू में पिकअप ने कुचला हेल्पर, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना निरमंड के तहत उरटू में एक पिकअप की चपेट में आने से हेल्पर की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप रामपुर से किराना का सामान लेकर उरटू पहुंची। शनिवार शाम करीब सवा चार बजे गाड़ी में पत्थर लगाते समय हेल्पर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि टायर में पत्थर लगाते समय वाहन अनियंत्रित होकर हेल्पर की ओर आ गया और उसे बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश (24), पुत्र टिक्कम राम, गांव सेरीड्वार, डाकघर घाटू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना निरमंड में दी। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि हादसे में हेल्पर की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है।