{"_id":"64eb8566337cbbb9cb0d2c34","slug":"rampur-news-aani-road-closed-due-to-landslide-8-hrtc-buses-stuck-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4632-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में सड़कें बंद, एचआरटीसी की आठ बसें फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में सड़कें बंद, एचआरटीसी की आठ बसें फंसीं
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। भारी बारिश से आनी के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए भारी नुकसान के बाद अभी जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। आनी में अभी भी विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की आठ बसें फंसी हुई हैं। इसमें जाबो, कुटवा, बिश्ल, ठंडा पानी, राणाबाग और तराला क्षेत्र में यह बसें भारी भूस्खलन के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने से फंसीं हुई हैं।
इस वजह से आनी से कुंंगश, तिहनी, शुश, मंगरी और लूहरी रूट को छोड़कर शेष सभी बस रूट बंद पड़े हैं। इससे हजारों लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि कुछ रूटों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है लेकिन लोगों को भारी भरकम किराया देकर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि आनी में कुल 68 बस रूट हैं, जो प्रभावित चल रहे हैं।
ऐसे में सरकार से क्षेत्र के लोगों ने सड़कों को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है। अड्डा प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि आठ बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसी हुई हैं जबकि शेष बसें आनी बस स्टैंड में खड़ी हैं। दो से चार रूटों को छोड़कर शेष सभी रूट बंद है।