{"_id":"6558bf655b5ad631940a18bd","slug":"rampur-news-aani-news-shwad-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-8318-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इना बड़िया जो तुड़का लाणा हो ठेकेदारनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इना बड़िया जो तुड़का लाणा हो ठेकेदारनिए
विज्ञापन
शवाड़ में शिविर उत्सव की धूम, कलाकारों ने प्रस्तुतियों से खूब बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। देवभूमि शवाड़ में शिविर उत्सव मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजसेवी घनश्याम शर्मा शामिल हुए। मेला कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। होली एंजल पब्लिक स्कूल शवाड़ की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। महिला मंडल लोकनृत्य में सबसे बेहतरीन प्रस्तुति महिला मंडल रोपा ने दी। इसके अतिरिक्त महिला मंडल कांडा आरण, महिला शवाड़ शकाहल, शेहुल, निंगलू और कदरैना शवाड़ सहित 20 गांवों की महिला मंडलों की कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। पहाड़ी गायक लता ठाकुर ने प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने इना बड़िया जो तुड़का लाणा हो ठेकेदारनिए, रोहड़ू जाना मेरी आमिए सहित अन्य पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि घनश्याम शर्मा ने भी नाटी में शामिल हुए। आयोजन में अमरज्योति खेल संस्कृति और कला मंच शवाड़ के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, उपाध्यक्ष खेमराज शर्मा, चेतन और सतपाल सहित सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में पहाड़ी गायक रोहित ठाकुर ने हिमाचली नाटियों पर सबको झूमाया। मेले में पहाड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टर ललित ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।