फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, panchayat, person, learnt, disaster, management, course,

आपदा से निपटने के लिए हर पंचायत में बनेगी टास्क फोर्स : कमल

Thu, 01 Feb 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
आनी में आपदा मित्रों को सिखाईं आपदा से निपटने की बारीकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के सौजन्य से आनी के तत्वाधान में पंचायत स्तर पर 15-15 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आनी खंड की सभी 37 पंचायतों में 15-15 आपदा मित्रों को एक टास्क फोर्स के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। आनी के समिति सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण में वीरवार को बटाला और बैहना पंचायत के 30 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गृहरक्षा वाहिनी जिला कुल्लू बटालियन के कंपनी एवं आपदा के मास्टर ट्रेनर कंपनी कमांडर कमल भंडारी ने आपदा मित्रों को आपदा से निपटने की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला आपदा अधिकरण के अंतर्गत होने वाली प्रत्येक मॉकड्रिल में भी उन्हें शामिल किया जाएगा। इन्हें आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य कोर्स भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आनी में यह प्रशिक्षण बीडीओ आनी अमनदीप के मार्गदर्शन और एसईबीपीओ विनोद कटोच की अगुवाई में प्रदान किया जा रहा है। अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन एनजीओ द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी आपदा मित्रों को आपदा किट भी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर गृहरक्षा वाहिनी के कंपनी कमांडर रणजीत कटोच, प्लाटून कमांडर अशोक कुमार, हवलदार दीपक गौतम, नूर चंद और पंचायत प्रधान रोशन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed