फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, 80 buses, sent to, election, duty,

Rampur Bushahar News: रामपुर डिपो से 80 बसें भेजी जाएंगी चुनावी ड्यूटी पर, परेशान होंगे लोग

Sat, 25 May 2024 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
160 चालक 141 परिचालकों की लगी है ड्यूटी, छह दिन झेलनी होगी दिक्कतें
विज्ञापन

लंबी दूरी के रूट नहीं होंगे प्रभावित, ग्रामीण क्षेत्रों में झेलनी होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर डिपो की 80 बसें 28 मई से 2 जून तक चुनाव ड्यूटी पर भेजी जाएंगी। इस वजह से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों और टैक्सियों से आवाजाही करनी होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन तक ले जाने और लाने के लिए एचआरटीसी की बसों की मांग की है। इसके तहत रामपुर डिपो के अंतर्गत 140 परिवहन निगम की बसें हैं, जिनमें से 80 बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी जा रह है। ऐसे में डिपो में केवल 60 बसें ही आम जनता की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर भेजी जा सकेगी। बसों की कमी के कारण आधे से ज्यादा रूटों पर बसों को नहीं भेजा सकेगा। ऐसे में हजारों यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एचआरटीसी के मुताबिक 20 ऐसी बसें हैं, जिन्हें को चुनाव के दौरान बसों के खराब होने पर विकल्प के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा 25 बसों की हालात दयनीय है, जो कहीं पर भी हांफ सकती हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि दो जून से सभी रूटों पर बसों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी, लेकिन तब तक निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। एचआरटीसी के मुताबिक इस दौरान लंबी दूरी के रूट प्रभावित नहीं होंगे। ऐसे में लोगों को रामपुर आने और यहां से चंडीगढ़, शिमला सहित अन्य दूरी के स्टेशनों पर जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी होगी।

कोट्स
लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर डिपो से 80 बसों की मांग की गई है, जो 28 मई से लेकर 2 जून तक चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और लाने के भेजी जाएंगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में छह दिनों के लिए परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। चुनाव में 160 चालकों और 141 परिचालकों ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार, अड्डा प्रभारी, रामपुर डिपो परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed