फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, 1483 student, admission, in rampur college

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 690 छात्र और 793 छात्राओं ने लिया प्रवेश

Tue, 01 Aug 2023 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इस बार की शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में विभिन्न संकायों में 1,483 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें 690 छात्र और 793 छात्राओं ने दाखिला लिया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष रामपुर कॉलेज में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने अधिक संख्या में प्रवेश हासिल है।
विज्ञापन


कॉलेज में 31 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बीए प्रथम वर्ष में 879, बीसीए में 152 और बीकॉम में 154 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। रामपुर कॉलेज में चार जिलों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कॉलेज में आधुनिक बेहतर शिक्षा सुविधाएं होने के कारण विद्यार्थियों का इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने की ओर रुझान रहता है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य रामपुर कॉलेज डॉ. विद्या बंधु नेगी ने बताया कि कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में हर वर्ष छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक रहती है। इस वर्ष भी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में छात्राओं की संख्या अधिक है। सड़कें बहाल होने और मौसम खुलते ही करीब पांच दिन के बाद कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed