फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur ncc cadet colleceted money for army walfare

एनसीसी कैडेट्स ने 27 हजार की राशि जुटाई

Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
rampur ncc cadet colleceted money for army walfare
पीजी कॉलेज रामपुर में सेना झंडा दिवस पर एकत्रित राशि को प्राचार्य पीसीआर नेगी को सौंपते एनसीसी क? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एनएसीसी कैडेट्स ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत 25 हजार रुपये की राशि जुटाकर सैनिक कल्याण कार्यालय को भेजी है। स्वयंसेवियों ने सशस्त्र सेनाओं के उत्थान के लिए रामपुर उपमंडल के आसपास के क्षेत्रों झाकड़ी, रामपुर बाजार, नोगली और दत्तनगर के लोगों से यह राशि जुटाई है।
विज्ञापन

इस दौरान कैडेट्स ने करीब 27068 रुपये राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीसीआर नेगी के माध्यम से उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय शिमला को भेजा है। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन संदीप ठाकुर ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने हर बार की तरह उत्कृष्ट कार्य किया है।
विज्ञापन

झंडा दिवस माह के तहत करीब 27068 रुपये की बड़ी रकम सैनिक कल्याण के लिए एकत्रित की गई है। वहीं प्राचार्य नेगी और 8 एचपी एनसीसी बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल संदीप सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। इसके साथ ही भविष्य में भी इस तरह के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नरोत्तम, नरेश, मुकेश, शिवानी, प्रियंका, विनाक्षी और अभिषेक सहित कई अन्य स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed