फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Municipal Council held a meeting regarding the preparations for the fair.

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए प्लॉट बिकना शुरू, पहले दिन 46 लाख में बिका डोम

Mon, 03 Nov 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
. मेले से पहले नगर परिषद सुधारेगी सीसीटीवी कैमरे और नालियां
विज्ञापन

. नगर परिषद रामपुर ने मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक की। नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस ने अध्यक्षता की। 11 नवंबर से रामपुर पाटबंगला मैदान में लवी मेला सजेगा। इसे लेकर प्लॉट बिकने शुरू हो गए हैं। प्लॉट बिकने की प्रक्रिया के पहले दिन 46 लाख रुपये में डोम बिका। नगर परिषद ने सफाई, गर्म पानी, रात्रिभोज और नालियां ठीक करने के लिए टेंडर कर दिए हैं। बैठक में समस्याओं और मेले की तैयारियों से पूर्व किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि बाजार में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही सभी जल निकासी नालियां को लवी मेला शुरू होने से पहले साफ किया जाएगा। इससे लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। नेगी ने नगर परिषद के सभी वार्डों में रुके हुए कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर अगर ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed