{"_id":"68404c26a2abcf2d56051f69","slug":"rampur-kotgarh-kangal-bus-gasped-halfway-through-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-136477-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी रामपुर-कोटगढ़-कांगल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी रामपुर-कोटगढ़-कांगल बस
विज्ञापन
करीब 25 यात्रियों को छोटे वाहनों में किराया देकर जाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रामपुर डिपो की कोटगढ़-कुमारसैन-कांगल रूट की बस बुधवार को आहार में आधे रास्ते में हांफ गई। इस कारण करीब 25 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। वहीं, जब बस आहार में खराब होकर खड़ी हो गई, तो बस में बैठी सवारियों ने चालक-परिचालक से बस के रुकने का कारण पूछा। इस पर चालक-परिचालक ने बारिश के कारण सड़क खराब होने का हवाला देकर उन्हें चलता कर दिया। स्थानीय युवा नेता महेश्वर ठाकुर ने बताया कि इस मामले को लेकर आरएम रामपुर को दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के गैर जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग बडागांव के कनिष्ठ अभियंता सूरज शर्मा ने बताया कि आहार-कांगल सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से दुरुस्त है। यदि कहीं कोई समस्या परिवहन विभाग को पेश आती है, तो विभाग समस्या निदान के लिए तत्पर है। उधर, आरएम रामपुर अतुल ने बताया कि आगे बारिश से सड़क खराब होने से फिसलन का खतरा बना रहता है, इसलिए बस वहां से आगे नहीं गई।