फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur College administration's inclination towards political party

रामपुर कॉलेज प्रशासन का राजनीतिक दल के प्रति झुकाव : एबीवीपी

Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rampur College administration's inclination towards political party
रामपुर में प्रेसवार्ता करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद
छात्र संगठनों को नहीं दिया जा रहा सभागार, निजी सोसायटी को मिल रही स्वीकृति
विज्ञापन

कॉलेज की खेल गतिविधियों के बावजूद भी दूसरी संस्था को दिया जा रहा मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर महाविद्यालय प्रशासन ने खेल मैदान को एक निजी संस्था को दे दिया है, जबकि महाविद्यालय की अपनी खेल प्रतियोगिताएं भी होनी हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की ओर से बनाए गए संगठनों को सभागार देने से स्पष्ट मना कर दिया है। महाविद्यालय प्रशासन झुकाव एक राजनीतिक दल के प्रति बढ़ रहा है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई के जिला संयोजक रवि वर्मा ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने महाविद्यालय में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। रवि वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन ने एक सोसायटी को महाविद्यालय के संसाधनों का उपयोग करने की अनुमति दी है, जोकि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने मांग की है कि महाविद्यालय प्रशासन जल्द सभागार को छात्रों के लिए खोल दे और निजी संस्था को दी अनुमति को रद्द करे। उन्होंने चेताया कि यदि महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया, तो परिषद को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article