{"_id":"675044e1fd10c0cf800f4c7e","slug":"rampur-bushahr-reckong-peo-parik-pariksha-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-125949-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 1400 छात्रों ने परख परीक्षा में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 1400 छात्रों ने परख परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
रिकांगपिओ में परख परीक्षा देते स्कूली बच्चे। संवाद
किन्नौर, रामपुर में हुई परीक्षा, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि का किया जाएगा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ(किन्नौर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश के साथ-साथ रामपुर और किन्नौर में परख परीक्षा का आयोजन किया गया। किन्नौर जिले में परीक्षा के लिए कुल 60, जबकि रामपुर में कुल 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा में जिले के 30 सरकारी स्कूल, 20 निजी स्कूल, एक केंद्रीय विद्यालय और एक जेएनवी रिकांगपिओ को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सर्वे में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 1400 विद्यार्थियों ने परख परीक्षा में भाग लिया। परख सर्वे स्कूलों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें तीसरी और छठी कक्षा के बच्चों की भाषा, गणित और द वर्ल्ड अराउंड अस ईवीएस में ज्ञान परखा गया, वहीं नौवीं कक्षा के बच्चों की भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में ज्ञान परखा गया। परख परीक्षा के लिए जिले में 95 फील्ड इन्वेस्टीगेटर और 60 ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी। इस सर्वे के परिणाम के आधार पर ही शिक्षा के क्षेत्र में किन्नौर जिले के स्कूलों की रैंकिंग तय की जाएगी। इस परख का परीक्षा पेपर को रीजनल सेंटर सीबीएससी पंचकुला को भेजा जाएगा।
किन्नौर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परख परीक्षा आयोजित हुई। स्कूलों से अब तक परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या का आंकड़ा अब तक नहीं पहुंचा है। कुल कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इसका पता वीरवार को ही पता चल पाएगा। - कुलदीप नेगी, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक किन्नौर
रामपुर में 15 केंद्रों में हुई परीक्षा
रामपुर उपमंडल में बुधवार को परख परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में रामपुर ब्लॉक के छह और सराहन ब्लॉक के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। रामपुर शिक्षा खंड में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए। परीक्षा में फील्ड इन्वेस्टीगेटर और ऑब्जर्वर उपस्थित रहे। परीक्षा में तीसरी कक्षा, छठी कक्षा और नौवीं कक्षा के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। परीक्षा ओएमआरशीट पर की गई। परख परीक्षा के तरह विद्यार्थियों की असेसमेंट की जाएगी। इससे पहले सभी स्कूलों में तीन मॉक टेस्ट आयोजित हो चुके हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा चुने गए स्कूलों में ही आयोजित की गई। सराहन ब्लॉक में फील्ड इन्वेस्टीगेटर नीरज शर्मा और सुरेंद्र ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। ऑब्जर्वर सुरेंद्र ने कहा कि परख परीक्षा का आयोजन जिला और ब्लॉकों में किया गया, जिसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।