{"_id":"66f40789ab6a44da30092988","slug":"rampur-bushahr-nankhadi-two-villages-will-be-connected-by-road-facility-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122224-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खमाडी पंचायत के दो गांव जल्द सड़क सुविधा से होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खमाडी पंचायत के दो गांव जल्द सड़क सुविधा से होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
खमाडी पंचायत के यह दो गांव जुडेगा सड़क सुविधा से
नाबार्ड के तहत सड़क निर्माण के लिए जारी हुआ 2.88 करोड़ का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ऐसी ही एक पंचायत खमाडी के दो गांव जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत करीब 2.88 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। हजारों ग्रामीणों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। ननखड़ी विकास खंड की खमाड़ी पंचायत के टांगरी और दोगरी गांव के एक हजार से अधिक ग्रामीणों का वर्षों पुराना सड़क सुविधा का सपना जल्द साकार होगा। पंचायत क्षेत्र में सोंइधार-टांगरी-दोगरी सड़क को नाबार्ड से स्वीकृति मिली है।
बीते छह सितंबर को नाबार्ड से इस सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण पर करीब 2.88 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़क सुविधा से जुड़ने के बाद क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी कई समस्याओं से निजात मिलेगी। ग्रामीणों को जहां जरूरत का सामान गांव पहुंचाना आसान होगा, वहीं उन्हें आवाजाही करने में अब पहले की तरह परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी के संयोजक यशपाल सिंह ने सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने पर सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विस के विधायक नंदलाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खमाडी पंचायत के अंतर्गत आने वाली सोंइधार टांगरी दोगरी सड़क को नाबार्ड से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है। काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है। वहीं, नाबार्ड से स्वीकृति मिलने के बाद युवक मंडल टांगरी को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। युवक मंडल इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत था। युवक मंडल प्रधान यशपाल सिंह, उपप्रधान शेर सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, गुलट राम, कुलवंत सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रामगोपाल ने नाबार्ड के तहत सडक़ निर्माण करवाने के लिए सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंद लाल का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
खमाडी पंचायत के दो गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा। इस सड़क की निर्माण को लेकर नाबार्ड से बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर