फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr: Man killed in Bhadrash collision with truck, case filed against driver

रामपुर बुशहर: भद्राश में ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ केस

Thu, 20 Nov 2025 01:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Nov 2025 01:57 PM IST
सार

भद्राश में सेना के ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rampur Bushahr: Man killed in Bhadrash collision with truck, case filed against driver
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना रामपुर के तहत भद्राश में सेना के ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुर में ऋषव पुत्र देवेंद्र कुमार, निवासी नागाधार ननखड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कहा कि बुधवार शाम को उसके चाचा, अंकित कुमार सरकारी नर्सरी से सड़क पार कर रहे थे, जब सेना का वाहन नीरथ दिशा से आ रहा था। वाहन का चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था और उसके चाचा को टक्कर मार दी। चालक ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर वाहन रोका। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed