फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr, Labana Veterinary Dispensary, Vacant post of Pharmacist.

Rampur Bushahar News: चार साल से लबाना पशु औषधालय में लटका ताला, ग्रामीण परेशान

Fri, 26 Jul 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
हफ्ते में एक दिन डेपुटेशन पर आता है फार्मासिस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दुर्गम क्षेत्र 15/20 के पशु औषधालय लबाना में बीते चार वर्ष से स्टाफ की कमी चल रही है। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों पालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गौर हो कि पशु औषधालय लबाना सैकड़ों पशुपालकों को लाभान्वित करता है। इसके बावजूद न सरकार और न ही पशुपालन विभाग गंभीरता दिखा रहा है। यहां बीते चार वर्षों से स्टाफ नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पशु औषधालय में स्टाफ न होने से पशुओं को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है। वहीं, विभाग सप्ताह में एक दिन के लिए 17 किलोमीटर दूर ज्यूरी से फार्मासिस्ट डेपुटेशन पर भेज कर खानापूर्ति कर रहा है। ऐसे में जहां फार्मासिस्ट अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं शिव सिंह, नरेंद्र कायत, सत्यपाल, प्रियंका, गोपाल बंसल और शिशुपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि समय पर अपने पशुओं को उपचार न मिलने कारण परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पशुपालकों ने सरकार और पशुपालन विभाग से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग की है।

जल्द भरे जाएं रिक्त चल
करीब चार साल से पशु औषधालय में फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण पशुपालकों को परेशानियां पेश आ रही हैं। सप्ताह में एक बार डेपुटेशन पर फार्मासिस्ट को भेजा जाता है। सरकार और पशुपालन विभाग से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग है, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

-सुशीला कुमारी, पंचायत प्रधान, लबाना सदाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed