{"_id":"66e185b9e0bfb2d95508b319","slug":"rampur-bushahr-dengue-cases-increased-khaneri-hospital-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121571-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, तीन सौ के पार पहुंचे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, तीन सौ के पार पहुंचे मामले
विज्ञापन
शहर के साथ सटी ब्रौ और जगातखाना पंचायत में बढ़ा कहर, अस्पताल में टेस्ट के लिए लग रहीं कतारें
डेंगू के बढ़ते खतरे को भांप निजी स्कूलों में दो दिन दिया अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पहले शहर के वार्ड-तीन और चार संवेदनशील थे, वहीं अब शहर के साथ सटी जगातखाना और ब्रौ पंचायत में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। इन क्षेत्रों में रोजाना 15 से 20 डेंगू के पॉजीटिव के सामने आ रहे हैं। अभी इन दोनों पंचायतों में सुरक्षा के लिहाज से कोई कार्य नहीं हो रहे हैं।
अगस्त माह से अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। रामपुर के खनेरी अस्पताल में रोजाना डेंगू के दर्जनों मामले पहुंच रहे हैं। अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसे में लोग निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुरुआत में जहां रामपुर नगर परिषद के वार्ड-तीन और चार में डेंगू फैला था, वहीं अब सतलुज नदी के किनारे डेंगू अपने पांव पसार रहा है।
शहर के साथ लगती जगातखाना और ब्रौ पंचायत में इन दिनों डेंगू कहर बरपा रहा है। यहां रोजाना 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग शिमला और निरमंड से आए बीएमओ की टीम ने सतलुज नदी किनारे डेेंगू फैलने के कारण जांचे। जांच के दौरान पाया कि सतलुज नदी किनारे कूड़ा-कचरा नियमों के विपरीत फेंका हुआ है, जिसमें डेंगू का लारवा पनप रहा है। ऐसे में यहां स्थिति नाजुक बनती जा रही है। क्षेत्र के लोग सुरक्षा लिहाज से उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जगातखाना में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए निजी स्कूल में दो दिन का अवकाश दिया गया है। रामपुर के खनेरी अस्पताल में भी रोजाना बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के आंकड़े को देखते हुए बिस्तरों की कमी हो गई है। रोजाना तेज बुखार, बदन दर्द से जूझ रहे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं और जांच के दौरान उनमें डेंगू के काटने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
रामपुर में डेंगू से ग्रसित लोगों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच गई है। पीड़ितों की संख्या बढ़ी है, लेकिन मरीज जल्दी दुरुस्त हो रहे हैं। - डॉ. आरके नेगी, बीएमओ, रामपुर
स्वास्थ्य विभाग रामपुर ने डेंगू से संबंधित कोई लिस्ट नहीं दी है। टीम ने जगातखाना पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों खासकर सतलुज नदी के समीप डेंगू के लारवा पाए हैं। आशा वर्कर सर्वे कर डेंगू की जांच कर रही हैं। स्थानीय पंचायत को सुरक्षा के दृष्टिगत कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। -संजय आनंद, निरमंड, बीएमओ
- डेंगू के मामले बढऩे से बकरी के दूध की बढ़ी मांग
रामपुर में शहर में दिन प्रतिदिन डेंगू मच्छर के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों में डेंगू फैलने के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स घटते जा रहे हैं। ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध काफी कारगर साबित होता है, इसे देखते हुए डेंगू के मरीज के उपचार के लिए लोग बकरी के दूध के लिए जगह-जगह संपर्क कर रहे हैं।
अब डेंगू टेस्ट की किटों की होने लगी कमी
रामपुर शहर में जिस तरह रोजाना डेंगू के दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे डेंगू के जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली किटों की मांग बढ़ गई है। शहर में मांग के अनुरूप डेंगू की किटें उपलब्ध नहीं हो रही। खासकर, निजी संस्थानों को अब डेंगू की किटें उपलब्ध नहीं हो रहीं हैं।