फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur-broo road condition make people life in danger

रामपुर-ब्रौ सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Tue, 19 Apr 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
rampur-broo road condition make people life in danger
दलदल में तबदील हुई रामपुर ब्रौ सड़क पर सफर करना बना जोखिम भरा। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर को कुल्लू जिले से जोड़ने वाली रामपुर-ब्रौ सड़क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई है। आलम यह है कि हजारों लोग रोजाना खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। गड्ढों में तबदील हुई सड़क हादसों को न्योता दे रही है। मगर लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत सुधारने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा। शहरी युवा कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन और लोनिवि से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

शहरी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य मंगलवार को एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रजनीश बहल से मिले और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रामपुर को जिला कुल्लू के ब्रौ से जोड़ने वाली सड़क की लंबे समय से हालत खस्ता है। इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढों हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसी मार्ग पर कन्या स्कूल भी मौजूद है जहां रोजाना हजारों कन्याएं शिक्षा ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कुल्लू जिले की ब्रौ, पोशना और बाड़ी सहित अन्य पंचायतों के हजारों लोगों का इस मार्ग से रोजाना आना-जाना रहता है। ऐसे में सड़क की खस्ताहालत के कारण सभी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कर्ण शर्मा, सदस्य सोनू भलूनी, साहिल, मयंक गुप्ता, राहुल चड्डा और निखिल शर्मा सहित अन्यों ने कहा कि इस मार्ग को पक्का हुए वर्षों गुजर गए हैं और वर्तमान में सड़क जगह-जगह खस्ता बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क को दुरुस्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और लोनिवि से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed