{"_id":"68e8e11a91e542cb7005f38e","slug":"rampur-blood-donation-service-family-society-organized-a-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-145843-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 32 लोगों ने किया रक्तदान, 30 ने अंगदान की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 32 लोगों ने किया रक्तदान, 30 ने अंगदान की ली शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने चौधरी बस अड्डे में शुक्रवार को 57 वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ डीएसपी नरेश शर्मा ने किया। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। सोटो शिमला के माध्यम से 30 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। शिविर में अंगदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने कहा कि महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में 365 रात्रि लंगर सेवा प्रारंभ की गई है। सेवा के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को रात्रि भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। लंगर सेवा प्रतिदिन रात को चलेगी और कोई भी व्यक्ति सेवा में सहभागी बनने के लिए अपना स्लॉट सोसायटी से संपर्क कर बुक करवा सकता है। अध्यक्ष ने सोटो अधिकारी नरेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव तिलक राज, संजय सूद, अनिल मोक्टा, जितेंद्र कश्यप, ज्योति लाल, शिवम वालिया, जतिन ठाकुर, संदीप शर्मा, सुख जीवन, सुशील, राकेश राठौर, गुरदेव मुनि, ललित ठाकुर और अतुल कश्यप उपस्थित रहे।