{"_id":"69ca57de74f1158776052ed0","slug":"rally-against-chitta-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157083-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में चिट्टे खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में चिट्टे खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
कोटखाई में चिट्टे के खिलाफ रेली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सोंपते लोग। संवाद
रैली में स्कूली छात्रों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। चिट्टे के खिलाफ महिला एवं युवा शक्ति कोटखाई के आह्वान पर सोमवार को स्व. नरेंद्र बरागटा बस अड्डे से कोटखाई चौक तक रैली निकाली गई। रैली में स्कूली छात्रों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरिंद्र चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसी घातक नशे की लत समाज की जड़ों को खोखला कर रही है और इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता चेतन बरागटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चिट्टा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसे रोकने के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर सख्त कदम उठाने होंगे। नव चेतना अभियान एक मजबूत पहल है, जो युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करेगा। हमें मिलकर चिट्टा मुक्त हिमाचल का निर्माण करना है। रैली के बाद संगठन ने कोटखाई के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें चिट्टा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसके अलावा नशा निवारण केंद्रों की स्थापना, स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने और तस्करों की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। यह रैली नव चेतना अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई।