फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Raksha became president in Bhadawali and Ajay in Dhar-Gaura panchayat

भड़ावली में रक्षा और धार-गौरा में अजय बने प्रधान

Fri, 22 Jan 2021 06:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Raksha became president in Bhadawali and Ajay in Dhar-Gaura panchayat
धारगौरा पंचायत में जीत हासिल करने के बाद समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित प्रतिनिधि। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनावों के अंतिम चरण के मतदान के नतीजों के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा। वीरवार देर रात तक कड़ाके की ठंड के बीच लोग परिणामों का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों की धुकधुकी भी बढ़ती रही। नतीजे सामने आते ही विजयी प्रत्याशी और समर्थक आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न में डूब गए। भड़ावली पंचायत में रक्षा देवी ने प्रधान पद पर बाजी मारी। वहीं, धार-गौरा में अजय राणा ने सरदारी पर परचम लहराया।
विज्ञापन

हालांकि, विवादों में रही भड़ावली पंचायत की सरदारी पाने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान रक्षा देवी की राहें आसान नहीं होगी। पंचायत पर जहां सरकारी पैसों के गबन का आरोप लगा वहीं लोग विकास को भी तरसते रहे। पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजना में प्रभावितों को न रोजगार मिला और न ही प्रभावितों को मुआवजा और न ही लाडा की राशि मिली। इसके चलते विकास कार्य ठप पड़े रहे। ऐसे में नवनिर्वाचित प्रधान रक्षा देवी से प्रभावितों को उनके हक दिलाने और पंचायत के अन्य लोगों को विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने की काफी उम्मीदें हैं। वहीं, धार-गौरा के नवनिर्वाचित युवा प्रधान से भी स्थानीय जनता को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

विकास खंड रामपुर की पंचायतों के परिणाम
पंचायत प्रधान उपप्रधान
भड़ावली रक्षा देवी बुद्धि सिंह
देवठी संजीव कुमार अनिल
दत्तनगर राजेंद्र ठाकुर जॉनी
कुहल मीरा देवी महेंद्र सिंह
रचोली वीना देवी हेमराज
सरपारा मोहन लाल चुनी लाल
शाहधार महेंद्र सिंह दिलीप कुमार
शिंगला राजकुमार मोहर सिंह
गानवी राजकुमार जगदीश कुमार
सनारसा मस्त राम अजेश कुमार
धार-गौरा अजय राणा प्रकाश चंद
फूंजा शशि भारत भूषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed