फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rajnish honored with the Best ANO award

Rampur Bushahar News: रजनीश को सर्वश्रेष्ठ एएनओ के पुरस्कार से किया सम्मानित

Fri, 03 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
. धारगौरा विद्यालय में कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार गौरा में शुक्रवार को 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर ने एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नरेंद्र सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कैडेट्स को सम्मानित किया गया। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन के एएनओ रजनीश को एनसीसी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ एएनओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट नव्या और पूनी लाल को अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए बेस्ट कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कैडेट्स से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एनसीसी की कार्यशैली और प्रशिक्षण की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के 200 एनसीसी कैडेटों और 40 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed