फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rajiv Mehta took charge as the new DSP in Ani.

Rampur Bushahar News: आनी में राजीव मेहता ने संभाला नए डीएसपी का कार्यभार

Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Mehta took charge as the new DSP in Ani.
राजीव मेहता ने संभाला डीएसपी आनी का कार्यभार। संवाद
कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग जरूरी : मेहता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
उपमंडल मुख्यालय आनी में डीएसपी चंद्रशेखर कायथ के स्थानांतरण के बाद जनजातीय जिला किन्नौर से स्थानांतरित होकर आए राजीव मेहता ने नए डीएसपी के रूप में पदभार संभाल लिया है। सोमवार को डीएसपी राजीव मेहता ने आनी में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आनी से पहले वह सतर्कता विभाग किन्नौर में डीएसपी और सीआईडी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिमला के कोटगढ़ के निवासी राजीव मेहता 2020 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह आनी की ट्रैफिक समस्या के सुधार के लिए स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता के साथ सामंजस्य स्थापित करेंगे। इसके अलावा चरस, चिट्टा माफिया, वन माफिया, शराब माफिया और खनन माफिया से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम जगह-जगह नाके और पेट्रोलिंग करेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को भी बभूबी निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज में नशा निवारण जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि जनता अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें, क्योंकि जनता और पुलिस के परस्पर सहयोग से ही एक आदर्श और अपराध रहित समाज की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed