फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rain shulter innaugration chgoawn

वन निगम उपाध्यक्ष ने किया वर्षाशालिका का शुभारंभ

Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मंगलवार को जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चगांव में 4.30 लाख रुपये की राशि से निर्मित वर्षाशालिका का उद्घाटन किया। वर्षाशालिका बनने से क्षेत्र के लोगों को बारिश और धूप में बसों का इंतजार करने में दिक्कतें नहीं आएंगी। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। 4 वर्षों में जनजातीय जिले में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 कार्य प्रगति पर हैं। इस पर 136 करोड़ 68 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। नाबार्ड के अंतर्गत 10 सड़क परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन पर 43 करोड़ 46 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सिचंाई योजना के तहत खरोगला से कूपा के लिए 662 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार जिले के बटसेरी गांव में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत 55 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाने के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed