फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Race to Tricolor competition on Republic Day in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में गणतंत्र दिवस पर रेस टू तिरंगा प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे डेढ़ लाख

Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
जूनियर, सीनियर और मास्टर श्रेणियों में आयोजित होगी साइकिल रेस
विज्ञापन


विजेताओं को डेढ़ लाख के नकद इनाम और प्रमाण पत्र से किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रामपुर में पहली बार गणतंत्र दिवस पर रेस टू तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सेना और पहाड़ी पैडलर्स विभिन्न वर्गों की साइकिल रेस प्रतियोगिता करवा रहा है। इस प्रतियोगिता के विजेता को डेढ़ लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में साइकिल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष शेरफा भी भाग लेंगे और युवाओं को साइकलिंग के लिए प्रेरित करेंगे। पहाड़ी पैडलर्स भारतीय सेना के सहयोग से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर रेस टू तिरंगा साइकिल रेस का आयोजन कर रहा है। यह साइकिल रेस पृथि मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी में आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना के अधिकारी इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। रेस के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेस में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इसमें जूनियर, सीनियर और मास्टर श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। श्रेणियों के अनुसार ही रेस की रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है, जो जूनियर के लिए 500 रुपये, सब जूनियर के लिए एक हजार और सीनियर एवं मास्टर के लिए 2500 रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में छह वर्ष से ऊपर हर आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। यह साइकिल रेस अवेरी पट्टी से शुरू होकर नित्थर तक और यहां से वापस अवेरी पट्टी में आने पर समाप्त होगी। इसकी कुल दूरी करीब साठ किलोमीटर रहेगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये तक की धनराशि के इनाम के साथ-साथ आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस रेस का उद्देश्य युवाओं में गणतंत्र दिवस की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वास्थ्य व देशभक्ति के प्रति जागरुकता फैलाना है। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जनवरी और प्रतियोगिता का हिस्सा बनने व प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580745661, 8580745661 और 6230030008 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाएंगे
पहाड़ी पैडलर्स संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ने बताया कि रेस टू तिरंगा प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से करवाई जा रही है। उन्होंने साइकलिंग के इच्छुक प्रतिभागियों को समय रहते पंजीकरण करने और इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed