फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Puneet Gupta became the winner in the senior singles category of badminton

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन के वरिष्ठ एकल वर्ग में पुनीत गुप्ता बने विजेता

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Puneet Gupta became the winner in the senior singles category of badminton
पदम छात्र स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता का पुरस्कृत करते मुख्यातिथि नंद लाल।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
विज्ञापन

विधायक नंदलाल ने विजेता खिलाड़ियों काे बांटे इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले शनिवार देर रात तक खेले गए।
प्रतियोगिता में 20 टीमों और 125 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। युवा से लेकर बुजुर्ग खिलाड़ियों ने इसमें दमखम दिखाया और फिट इंडिया का संदेश दिया। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ एकल वर्ग में पुनीत गुप्ता ने विजेता का खिताब जीता। संजीव मेहता उपविजेता रहे। वरिष्ठ युगल वर्ग में पुनीत गुप्ता और अनिल मोक्टा विजेता रहे। राजेश गुप्ता और संजीव मेहता उपविजेता बने। पुरुष वर्ग की टीम इवेंट में बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन-बी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन-ए दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पीजी कॉलेज रामपुर की टीम ने विजेता और दत्तनगर स्कूल की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों के अलावा अंडर-14 खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष और विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक समिति और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर एसोसिएशन खेलकूद गतिविधियां आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed