फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pt. Sunil Tyagi became the successor of the spiritual tradition of Shiv Shakti Dham

Rampur Bushahar News: शिव शक्ति धाम की आध्यात्मिक परंपरा के उत्तराधिकारी बने पं. सुनील त्यागी

Wed, 19 Aug 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pt. Sunil Tyagi became the successor of the spiritual tradition of Shiv Shakti Dham
शिव शक्ति धाम की आध्यात्मिक परंपरा के उत्तराधिकारी बने पं. सुनील त्यागी को माला पहनाते जोगेंद्र
रोहड़ू ।
विज्ञापन

शिव शक्ति धाम में सावन मेले और हरि-हर महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। इस दौरान शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष पं. जोगिंदर पाल ज्योति ने धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए पं. सुनील त्यागी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। सत्संग हॉल में आयोजित समारोह में पं. जोगिंदर पाल ज्योति ने पं. सुनील त्यागी को रुद्राक्ष की माला धारण करवाकर उन्हें उत्तराधिकार की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से इस निर्णय का स्वागत किया। पं. जोगिंदर पाल ज्योति ने कहा कि उन्होंने पिछले 48 वर्षों से शिव शक्ति साधना कक्ष में जप, तप, साधना, भक्ति, आस्था, प्रेम और श्रद्धा के माध्यम से निरंतर आध्यात्मिक साधना की है। उम्र एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अब शिव शक्ति धाम की धार्मिक परंपरा और सेवा कार्यों को निरंतर गति देने के उद्देश्य से पं. सुनील त्यागी को उत्तराधिकारी चुना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिव शक्ति धाम की संचालन समिति पूर्ववत कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनका स्वास्थ्य अनुमति देगा, वह शिव शक्ति धाम, पं. सुनील त्यागी और संचालन समिति को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने इस निर्णय को प्रभु की इच्छा और ईश्वरीय प्रेरणा का परिणाम बताया। उत्तराधिकारी की घोषणा के समय सत्संग हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा था। घोषणा होते ही भक्तों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कई श्रद्धालु भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। भक्तों ने पं. जोगिंदर पाल ज्योति के दीर्घकालीन त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव शक्ति धाम से जुड़कर उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार, सेवा और सद्भाव की प्रेरणा प्राप्त की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पं. सुनील त्यागी, पं. जोगिंदर पाल ज्योति के मार्गदर्शन में शिव शक्ति धाम की आध्यात्मिक विरासत, धार्मिक मर्यादा और सेवा परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed