{"_id":"5f1f05488ebc3e9fb825e143","slug":"protest-rampur-hp-news-sml3397768188","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यारी गांव में जंगल को लेकर उठा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यारी गांव में जंगल को लेकर उठा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की सरोग पंचायत के क्यारी गांव में जंगल को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को लेकर गांव के लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें विधायक राकेश सिंघा के साथ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। ग्रामीणों ने सोमवार को ठियोग के मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरन राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात की बहाली के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विधायक सिंघा ने इस दौरान एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा को क्यारी जंगल को लेकर चल रहे विवाद के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस जंगल पर लोगों के कई हक हैं, लेकिन इस जमीन पर एक व्यक्ति ने अपना अधिकार जमाया हुआ है, जिससे लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर कई बार पेड़ काटे गए हैं और करोड़ों का लाभ व्यक्ति ने ले लिया, लेकिन वन विभाग ने आज तक इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जल्द मसले को सुलझाया जाए, जिससे लोगों को उनके हक मिल सके।
हालांकि, इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस की खूब धज्जियां उड़ाईं और सभी लोग एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी करने लगे। विधायक राकेश सिंघा के कहने पर भी लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया और पुलिस बल भी इस मौके पर कुछ नहीं कर पाया।