फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Protest rally held against the order to close Nankhari College

Rampur Bushahar News: ननखड़ी कॉलेज बंद करने के फरमान पर निकाली आक्रोश रैली

Mon, 08 Jun 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Protest rally held against the order to close Nankhari College
ननखड़ी कॉलेज बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद
तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कॉलेज को बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

यह सांकेतिक रैली है, कॉलेज बहाल नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन : कौल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
प्रदेश सरकार के ननखड़ी कॉलेज विलय करने के फरमान के बाद जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा मंडल ननखड़ी ने हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद तहसीलदार अनिल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और कॉलेज को तुरंत बहाल करने की मांग की। भाजपा नेता कौल सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह केवल सांकेतिक आक्रोश रैली है। यदि सरकार ने कॉलेज को शीघ्र बहाल नहीं किया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कॉलेज का विलय रद्द करने की मांग उठाई। कौल सिंह ने कहा कांग्रेस ने 18 पंचायतों के छात्रों के हितों पर कुठाराघात किया है। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि घरद्वार पर मिल रही कॉलेज की सुविधा छीनकर 50 किलोमीटर दूर भेजने को मजबूर कर सरकार छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ननखड़ी जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में कम छात्र संख्या का हवाला देकर कॉलेज विलय करने का बहाना बनाया जा रहा है। सरकार बताए कि यहां बच्चों का एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की धूमल सरकार के समय यह कॉलेज खोला गया था, जिसे कांग्रेस ने बंद कर दिया था। तब यहां के लोगों ने कोर्ट में लड़ाई लड़कर कॉलेज खुलवाया था। उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ दूसरे के कामों का श्रेय लेने में आगे रहती है और नाकामियों का ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ने का काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को यहां अन्य संकाय की कक्षाएं शुरू करनी चाहिए थीं, तब छात्रों का पलायन रुकता, लेकिन सरकार और यहां के चुने हुए नुमाइंदे गहरी नींद में सोए रहे। कौल सिंह ने कहा कांग्रेस का काम सिर्फ पूर्व सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को बंद करना रह गया है। रामपुर और ननखड़ी में चार साल में विकास और नई योजना के नाम की एक ईंट भी नहीं लगा पाए और न ही कोई विकास कार्य हुए। कहा कि जब तक कॉलेज बहाल नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह जन आंदोलन का रूप लेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बगलती वार्ड रानू खूंद, बीडीसी रीता जोशी, संजीव कुमार, दौलत डोगरा, महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा मेहता, महामंत्री जगदीश मेहता, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष हृदयाल सिंह, राजेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर, शेर सिंह खूंद, दौलत राम डोगरा, अनिता कुमारी, अनिल नेगी और सुरजीत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ननखड़ी कॉलेज बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद

ननखड़ी कॉलेज बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed