फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Protest in Duttnagar over the problems of milk producers

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर दत्तनगर में धरना-प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protest in Duttnagar over the problems of milk producers
छह दिन से दूध की खरीद न होने को लेकर दत्तनगर में  प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक। संवाद
. चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद दूध लेने पर माना मिल्क प्लांट प्रबंधन
विज्ञापन

. छह दिन बाद आज से दुग्ध उत्पादकों से होगी दूध की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने छह दिन से दूध की खरीद नहीं होने के चलते वीरवार को सरकार और मिल्क फेडरेशन के खिलाफ दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले चार घंटे तक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मिल्कफेड प्रबंधन ने शुक्रवार से दूध खरीदने पर हामी भरी। करीब एक सप्ताह से मिल्क प्लांट में दूध की खरीद न होने से आनी, निरमंड, रामपुर और कुमारसैन क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक परेशानी झेल रहे थे। दूध खरीद की मांग पूरी होने से हजारों दुग्ध उत्पादकों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित होने के कारण दत्तनगर स्थित मिल्क प्लांट में 24 जनवरी से दूध की खरीद नहीं हो पा रही थी। ऐसे में शिमला और कुल्लू जिले कि किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। दूध की खरीद न होने के कारण पशु पालकों को नुकसान पहुंच रहा था। दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह संयोजक रणजीत ठाकुर ने कहा कि मिल्क प्लांट दत्तनगर में छह दिन से दूध की खरीद न होने के कारण पशुपालक परेशान थे। सरकार के दूध के दाम बढ़ाने के फैसले के बाद ग्रामीण इलाकों में लोगों ने कर्ज लेकर गाय खरीदी है और अब दूध न बिकने से वे बैंक में किस्त जमा करने में असमर्थ हो गए थे। उन्होंने अव्यवस्था के आलम को लेकर सरकार और मिल्क फेडरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से पशुपालकों से दूध की खरीद करने की मांग उठाई गई। चार घंटे के प्रदर्शन के बाद मिल्क फेडरेशन ने शुक्रवार से दूध खरीदने पर हामी भरी। इस मौके पर पूर्ण ठाकुर, तुलाराम, सुभाष, हेमराज, मोहन नेगी, दिलीप बिष्ट, मिलाप नेगी, ताबे राम, सुषमा, रीता, सुनील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

छह दिन से दूध की खरीद न होने को लेकर दत्तनगर में  प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक। संवाद

छह दिन से दूध की खरीद न होने को लेकर दत्तनगर में  प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article